मशरूम के 6 फायदे और 3 नुकसान-Mushroom Ke Fayde Aur Nuksan

मशरूम के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
मशरूम के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

मशरूम (Mushroom) की सब्जी का सेवन ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, क्योंकि मशरूम की सब्जी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं मशरूम खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मशरूम में प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन डी, कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, सेलेनियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए मशरूम का सेवन करने से कई स्वास्थ्य संबधी समस्या दूर होती है। लेकिन मशरूम का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पुहंचा सकता है। आइए जानते हैं मशरूम के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

मशरूम के 6 फायदे और 3 नुकसान

मशरूम के फायदे

1- कैंसर (Cancer) एक गंभीर बीमारी है, इसलिए अगर इस बीमारी के रोकथाम के लिए आप मशरूम का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर का जोखिम कम होता है। क्योंकि मशरूम में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो स्तन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

2- मशरूम का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मशरूम में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

3- रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता कमजोर होने पर आपका शरीर किसी भी संक्रमण की चपेट में आसानी से आ सकता है। लेकिन अगर आप मशरूम का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

4- शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर मशरूम का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मशरूम में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

5- मशरूम का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मशरूम में कैल्शियम और विटामिन डी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

6- हृदय (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मशरूम का सेवन काफी फायेदमंद माना जाता है। क्योंकि मशरूम में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही मशरूम का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है।

मशरूम के नुकसान

1- मशरूम से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

2- मशरूम का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द और दस्त जैसी समस्या हो सकती है।

3- गर्भवती महिलाओं को मशरूम का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications