नोनी फल के 7 फायदे और 3 नुकसान- Noni Fal Ke Fayde Aur Nuksan

नोनी फल के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
नोनी फल के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

नोनी फल (Noni Fruit) खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नोनी फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, नोनी फल का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि नोनी फल में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, विटामिन बी3, विटामिन ए और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन हां नोनी फल का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं नोनी फल के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

नोनी फल के 7 फायदे और 3 नुकसान

नोनी फल के फायदे

1- नोनी फल का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नोनी फल में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, इसलिए अगर आप नोनी फल का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रता है।

2- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (obesity) से परेशान है, बढ़ता मोटापा कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। लेकिन अगर आप नोनी फल का सेवन करते हैं, तो इससे मोटापा कंट्रोल होता है। क्योंकि नोनी फल में एंटी ओबेसिटी प्रभाव पाया जाता है।

3- गठिया (Arthritis) की शिकायत होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है, जिसकी वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप नोनी फल का सेवन करते हैं, तो इससे दर्द और सूजन दोनों में काफी आराम मिलता है। क्योंकि नोनी फल में एंटी-अर्थराइटिस गुण होता है।

4- कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करने के लिए नोनी फल का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नोनी फल में एंटी कैंसर गुण पाया जाता है, जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

5- नोनी फल में विटामिन ए और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप नोनी फल का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

6- शरीर में सूजन (Swelling) की शिकायत होने पर नोनी फल का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नोनी फल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

7- नोनी फल का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नोनी फल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप नोनी फल का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है।

नोनी फल के नुकसान

1- लिवर (Liver) और हृदय (Heart) संबंधी बीमारी की शिकायत होने पर नोनी फल का सेवन नहीं करना चाहिए।

2- जो लोग वजन (Weight) को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें नोनी फल का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से वजन कम होता है।

3- जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल लो रहता है, उन्हें भी नोनी फल का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल और भी कम हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment