जैतून तेल के फायदे और नुकसान- Olive oil Ke Fayde Aur Nuksan

जैतून तेल के फायदे और नुकसान (फोटो-Sportskeeda hindi)
जैतून तेल के फायदे और नुकसान (फोटो-Sportskeeda hindi)

जैतून का तेल (Olive Oil) ऐसा तेल है, जिसको खाना पकाने से लेकर त्वचा में निखार लाने तक के लिए इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि जैतून का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसके इस्तेमाल से कई बीमारियां दूर होती है। जैतून के तेल में विटामिन-ई, विटामिन के, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य और स्किन दोनो के लिए लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन जैतून तेल के कुछ फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं जैतून तेल के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

जैतून तेल के फायदे और नुकसान (Olive oil Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

जैतून तेल के फायदे

- जैतून का तेल हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जैतून के तेल में पॉलीफेनोल और मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

- जैतून का तेल वजन कम करने में मददगार साबित होता है। इसलिए जो लोग बढ़ते वजन से परेशान है, उनको अपना भोजन जैतून के तेल में बनाकर खाना चाहिए। जैतून के तेल से बना खाना खाने से वजन कंट्रोल रहता है।

- जैतून का तेल पेट संबंधी बीमारी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से कब्ज (Constipation) की शिकायत दूर होती है।

- जैतून का तेल त्वचा (SKin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन ई भी पाया जाता है, इसलिए इसको त्वचा पर लगाने से पिंपल्स, दाग धब्बों, झुर्रियों जैसी शिकायत से छुटकारा मिलता है।

- जैतून का तेल बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जैतून के तेल में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए जैतून का तेल बालों में लगाने से बाल घने और मजबूत होते हैं।

- जैतून का तेल आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर आप जैतून के तेल से आंखों के आस-पास हल्की सी मालिश करते हैं, तो इससे आंखों के पास का रक्त संचार सही तरह से होता है। साथ ही थकान भी दूर होती है।

- जैतून का तेल होंठों (Lips) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जैतून के तेल में कई विटामिन्स मौजूद होते हैं। इसलिए अगर आप जैतून का तेल होंठों पर लगाते हैं, तो इससे होंठों का कालापन दूर होता है।

- जैतून के तेल का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। क्योंकि इसमें एंटी-कैंसर गुण मौजूद होता है। इसलिए अगर आप जैतून के तेल का सेवन करते हैं, तो इससे ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

जैतून तेल के नुकसान

- जैतून के तेल का अत्यधिक सेवन करने से ह्रदय संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।

- जिन लोगों की स्किन ऑयली (Oily Skin) होती है, उनको अधिक मात्रा में जैतून के तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

- जैतून के तेल से कई लोगों को एलर्जी होती है। ऐसे में अगर जैतून का तेल इस्तेमाल करने के बाद स्किन संबंधी कोई परेशानी हो, तो इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

- जैतून के तेल को किसी भी प्रकार के घाव पर नहीं लगाना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava