नाशपाती के 8 फायदे और 3 नुकसान-Nashpati Ke Fayde Aur Nuksan

नाशपाती के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
नाशपाती के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सभी फल पोषक तत्वों का भंडार होते हैं, उन्हीं में से एक फल नाशपाती है, नाशपाती (Pear) फल खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है, साथ ही नाशपाती का सेवन स्वास्थ्य को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नाशपाती पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए नाशपाती का सेवन कई बीमारियों में भी लाभदायक साबित होता है। नाशपाती में विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, के, पोटेशियम, फेनोलिक यौगिक, फोलेट, फाइबर, कॉपर, मैंगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही नाशपाती में कैलोरी की भी काफी कम मात्रा पाई जाती है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है, लेकिन नाशपाती का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन से स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं नाशपाती के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

नाशपाती के 8 फायदे और 3 नुकसान

नाशपाती के फायदे

1- नाशपाती का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि नाशपाती में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, साथ ही नाशपाती में कैलोरी भी काफी कम मात्रा में पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से वजन आसानी से कम होता है।

2- कैंसर (Cancer) एक काफी घातक और जानलेवा बीमारी है, इसलिए इसके रोकथाम के लिए अगर आप नाशपाती का सेवन करते हैं, तो इससे फेफड़ों के कैंसर का जोखिम काफी हद तक कम होता है।

3- नाशपाती का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नाशपाती में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

4- हृदय (Heart) शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए हृदय को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नाशपाती का सेवन करना चाहिए। क्योंकि नाशपाती में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं और हृदय रोगों के जोखिम को कम करते हैं।

5- नाशपाती एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए नाशपाती का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम और बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

6- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) महसूस होती है, उनको नाशपाती या नाशपाती के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि नाशपाती पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

7- नाशपाती का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नाशपाती में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही पेट से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती है।

8- ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) काफी गंभीर समस्या है, लेकिन अगर आप नाशपाती का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

नाशपाती के नुकसान

1- नाशपाती से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य और स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

2- अगर आपको सर्दी-जुकाम की शिकायत है, तो नाशपाती का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती है।

3- अगर आपको दस्त (Diarrhea) की शिकायत है, तो भी आपको नाशपाकी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे दस्त की समस्या बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications