भिदुरकाष्ठ फल के 6 फायदे और 3 नुकसान- Bhidurkashth Fal Ke Fayde Aur Nuksan

भिदुरकाष्ठ फल के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
भिदुरकाष्ठ फल के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

भिदुरकाष्ठ (Bhidurkashth) एक फल है, जिसका उपयोग ड्राई फ्रूट्स के रूप में किया जाता है। भिदुरकाष्ठ फल दिखने में अखरोट जैसा होता है, लेकिन स्वाद में अखरोट से बिल्कुल अलग होता है। भिदुरकाष्ठ फल को अंग्रेजी में पेकान नट्स (Pecan Nuts) के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही भिदुरकाष्ठ फल का सेवन भी सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि भिदुरकाष्ठ फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। भिदुरकाष्ठ फल का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि भिदुरकाष्ठ फल में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, कॉपर, फ्लोराइड और फाइबर के साथ विटामिन ए, फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन भिदुरकाष्ठ फल के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं भिदुरकाष्ठ फल के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

भिदुरकाष्ठ फल के 6 फायदे और 3 नुकसान

भिदुरकाष्ठ फल के फायदे

1- पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए भिदुरकाष्ठ फल का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि भिदुरकाष्ठ फल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर कब्ज जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

2- भिदुरकाष्ठ फल का सेवन वजन (Weight) कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि भिदुरकाष्ठ फल में फाइबर मौजूद होता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

3- कैंसर (Cancer) एक जानलेवा बीमारी है, इसलिए इसके रोकथाम के लिए अगर आप भिदुरकाष्ठ फल का सेवन करते हैं, तो यह काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

4- भिदुरकाष्ठ फल विटामिन से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

5- भिदुरकाष्ठ फल का सेवन आंखों (Eyes) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि भिदुरकाष्ठ फल में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से आंख संबंधी समस्या दूर होती है और आंखों की रोशनी तेज होती है।

6- बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) हृदय के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भिदुरकाष्ठ फल का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

भिदुरकाष्ठ फल के नुकसान

1- भिदुरकाष्ठ फल का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट और सीने में जलन जैसी समस्या हो सकती है। क्योंकि इसकी तासीर बेहद गर्म होती है।

2- भिदुरकाष्ठ फल से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत भी हो सकती है। जिससे स्वास्थ्य और स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

3- अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन करता है, तो उसे भिदुरकाष्ठ फल का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।