क्विनोआ के 6 फायदे और 3 नुकसान- Quinoa Ke Fayde Aur Nuksan

क्विनोआ के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
क्विनोआ के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

क्विनोआ (Quinoa) एक प्रकार का अनाज है, जिसका उपयोग खिचड़ी और दलिया जैसे व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है। साथ ही क्विनोआ का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि क्विनोआ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। क्विनोआ में आयरन, फाइबर और प्रोटीन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, साथ ही इसमें एंटी-कैंसर, एंटी एजिंग, एंटी-सेप्टिक जैसे गुण भी पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी कई ससम्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन क्विनोआ का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं क्विनोआ के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

क्विनोआ के 6 फायदे और 3 नुकसान

क्विनोआ के फायदे

1- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) और ट्राइग्लिसराइड (Triglyceride) हृदय के रोगों को सबसे बड़ा कारण बनता है। लेकिन अगर आप क्विनोआ का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड कम होता है, जिससे हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है।

2- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, इसलिए ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज क्विनोआ का सेवन करते हैं, तो यह लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

3- एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर क्विनोआ का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि क्विनोआ में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

4- पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए क्विनोआ का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि क्विनोआ में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

5- क्विनोआ का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि क्विनोआ में एंटीहाइपरटेंसिव प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

6- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए क्विनोआ का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि क्विनोआ में एंटी कैंसर गुण पाया जाता है, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है।

क्विनोआ के नुकसान

1- जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो (Low Blood Pressure) रहता है, उनको क्विनोआ का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर और भी लो हो सकता है।

2- डायबिटीज (Diabetes) की दवा लेने वाले लोगों को बिना डॉक्टर के सलाह के क्विनोआ का सेवन नहीं करना चाहिए।

3- क्विनोआ से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) हो सकती है, ऐसे में इसका सेवन करने से सांस लेने में तकलीफ और स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now