राजगिरा के 8 फायदे और 3 नुकसान- Rajgira Ke Fayde Aur Nuksan

राजगिरा के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
राजगिरा के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

राजगिरा (Rajgira) का उपयोग लड्डू, हलवा जैसी चीजों को बनाने के लिए किया जाता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं राजगिरा स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। जी हां क्योंकि राजगिरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। राजगिरा का सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि राजगिरा में विटामिन ए, सी, ई, के, बी5, बी6, प्रोटीन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन राजगिरा का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं राजगिरा के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

राजगिरा के 8 फायदे और 3 नुकसान

राजगिरा के फायदे

1- राजगिरा में प्रोटीन (Protein) की भरपूर मात्रा पाई जाती है और प्रोटीन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी होता है, प्रोटीन की कमी के कारण आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए अगर आप राजगिरा का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है।

2- शरीर में सूजन (Swelling) की शिकायत होने पर राजगिरा का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि राजगिरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

3- बढ़ती उम्र के साथ-साथ हड्डियां (Bones) कमजोर होने लगती है, लेकिन अगर आप राजगिरा का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। क्योंकि राजगिरा में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है।

4- कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से हार्ट अटैक तक का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए इसको कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए राजगिरा का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

5- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए राजगिरा का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि राजगिरा में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होते हैं।

6- राजगिरा में जिंक के साथ-साथ विटामिन ए की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप राजगिरा का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप बार-बार सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

7- राजगिरा का सेवन पाचन (Digestion) संबंधी समस्या को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि राजगिरा में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप राजगिरा का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है और कब्ज की शिकायत दूर होती है।

8- राजगिरा का सेवन एनीमिया (Anemia) की बीमारी में काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि राजगिरा में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप राजगिरा का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और एनीमिया की शिकायत दूर होती है।

राजगिरा के नुकसान

1- राजगिरा का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में ऐंठन की शिकायत हो सकती है।

2- जिन लोगों को किडनी स्टोन (Kidney Stone) की शिकायत होती है, उनको राजगिरा का सेवन करने से बचने चाहिए।

3- राजगिरा से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन और स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava