रूइबोस टी के 5 फायदे और 3 नुकसान- Rooibos Tea Ke Fayde Aur Nuksan

रूइबोस टी के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
रूइबोस टी के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

ब्लैक टी, ग्रीन टी का सेवन तो आप सभी लोगों ने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी रूइबोस टी (Rooibos Tea) का सेवन किया है। रूइबोस टी का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि रूइबोस टी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। रूइबोस टी का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। क्योंकि रूइबोस टी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन रूइबोस टी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं रूइबोस टी के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

रूइबोस टी के 5 फायदे और 3 नुकसान

रूइबोस टी के फायदे

1- ह्रदय (Heart) शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए इसको स्वस्थ रखना जरूरी होता है। ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए रूइबोस टी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि रूइबोस टी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो ह्रदय रोगों के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होता है।

2- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, इसलिए ऐसे में अगर आप डायबिटीज के मरीज रूइबोस टी का सेवन करते हैं, तो यह लाभदायक साबित होता है। क्योंकि रूइबोस टी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

3- अनिद्रा (Insomnia) की शिकायत होने पर रूइबोस टी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि रूइबोस टी का सेवन करने से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है। जिससे अनिद्रा की शिकायत दूर होती है।

4- हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रूइबोस टी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि रूइबोस टी का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

5- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए रूइबोस टी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि रूइबोस टी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

रूइबोस टी के नुकसान

1- अगर आप किसी विशेष दवा का सेवन करते हैं, तो आपको रूइबोस टी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

2- रूइबोस टी का अधिक मात्रा में सेवन करने से लिवर (Liver) संबंधी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

3- जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल लो (Low Sugar Level) रहता है, उन्हें रूइबोस टी का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications