अंकुरित अनाज के 6 फायदे और 2 नुकसान- Ankurit Anaaj Ke Fayde Aur Nuksan

अंकुरित अनाज के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंकुरित अनाज के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंकुरित अनाज (Sprouts) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अंकुरित अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होता है, अंकुरित अनाज में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही अंकुरित अनाज में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, फोलेट, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप रोजाना सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करते हैं, तो इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती है। साथ ही नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करने से शरीर में दिनभर एनर्जी भी बनी रहती है। लेकिन अंकुरित अनाज का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं अंकुरित अनाज के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

अंकुरित अनाज के 6 फायदे और 2 नुकसान

अंकुरित अनाज के फायदे

1- अंकुरित अनाज का सेवन पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि अंकुरित अनाज में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को बेहतर बनाने के साथ-साथ पाचन से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

2- अंकुरित अनाज में विटामिन सी और विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप रोजाना अंकुरित अनाज का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

3- शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया (Anemia) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप नियमित रूप से अंकुरित अनाज का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि अंकुरित अनाज में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

4- अंकुरित अनाज का सेवन आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अंकुरित अनाज में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है और विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही अंकुरित अनाज का सेवन करने से आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

5- अंकुरित अनाज का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा (Skin) के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अंकुरित अनाज एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा संबंधी बीमारियों को दूर कर के त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

6- अंकुरित अनाज का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि अंकुरित अनाज में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है।

अंकुरित अनाज के नुकसान

1- कच्चे अंकुरित अनाज का सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। क्योंकि कच्चे अंकुरित अनाज में बैक्टीरिया हो सकते हैं। इसलिए अंकुरित अनाज को उबालकर ही खाना चाहिए।

2- कच्चे अंकुरित अनाज का सेवन करने से उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now