टोफू के 5 फायदे और 3 नुकसान- Tofu Ke Fayde Aur Nuksan

टोफू के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
टोफू के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

पनीर का सेवन तो सभी लोगों ने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी टोफू (Tofu) के बारे में सुना है, टोफू सोयाबीन पनीर (soybean paneer) है और इसे सोयाबीन के दूध को जमाकर बनाया जाता है। ठीक वैसे ही जैसे दूध से पनीर तैयार किया जाता है। टोफू को टोफू पनीर और सोया पनीर भी कहा जाता है। साथ ही टोफू का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि टोफू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। टोफू का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। क्योंकि टोफू में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट. मैग्नीशियम, पोटाशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, जिंक, सेलेनियम, मैंगनीज, विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन ए जैसे तत्व उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन टोफू के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं टोफू के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

टोफू के 5 फायदे और 3 नुकसान

टोफू के फायदे

1- टोफू का सेवन हड्डियों (Bones) को स्वस्थ रखने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि टोफू में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है।

2- शरीर में प्रोटीन (Protein) की कमी होने पर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन अगर आप टोफू का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। क्योंकि टोफू में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही टोफू का सेवन करने से शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

3- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अगर आप टोफू का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

4- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में टोफू का सेवन काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि टोफू एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

5- टोफू का सेवन बालों (Hair) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि टोफू में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से बाल घने और काले होते हैं।

टोफू के नुकसान

1- गर्भवती महिलाओं (Pregnant women) को टोफू का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर पड़ सकता है।

2- अगर किसी को सोया प्रोडक्ट से एलर्जी (Allergy) है, तो उसे टोफू का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

3- टोफू का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड क्लॉटिंग (Blood clotting) की समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now