त्रिकटु चूर्ण के फायदे और नुकसान- Trikatu Churna Ke Fayde Aur Nuksan

त्रिकटु चूर्ण के फायदे और नुकसान (फोटो-Sportskeeda hindi)
त्रिकटु चूर्ण के फायदे और नुकसान (फोटो-Sportskeeda hindi)

त्रिकटु चूर्ण (Trikatu churna) एक आयुर्वेदिक औषधीय है, जिसे कई जड़ी बूटियों को मिलाकर बनाया जाता है। त्रिकटु चूर्ण का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। त्रिकटु चूर्ण का सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। क्योंकि त्रिकटु चूर्ण में एंटी एलर्जीक, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल, एंटी बायोटीक और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन हां त्रिकटु चूर्ण का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं त्रिकटु चूर्ण के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

त्रिकटु चूर्ण के 7 फायदे और 4 नुकसान

त्रिकटु चूर्ण के फायदे

1- त्रिकटु चूर्ण का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि त्रिकटु चूर्ण का सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है, साथ ही पाचन संबंधी समस्या भी दूर होती है।

2- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, बढ़ता मोटापा कई बीमारियों को बुलावा देता है। लेकिन अगर आप त्रिकटु चूर्ण का सेवन करते हैं, तो इससे मोटापा कंट्रोल होता है।

3- त्रिकटु चूर्ण का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि त्रिकटु चूर्ण में एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं, जो आपको वायरल इंफेक्शन सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों की चपेट में आने से बचा सकते हैं।

4- अस्थमा (Asthma) की समस्या में त्रिकटु चूर्ण का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि त्रिकटु चूर्ण में मौजूद पिप्पली अस्थमा के बीमारी को ठीक करने में काफी मददगार साबित होता है। इसके लिए त्रिकटु चूर्ण का शहद के साथ सेवन करना चाहिए।

5- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) हार्ट की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण होता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए त्रिकटु चूर्ण का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि त्रिकटु में पाए जाने वाला तत्व शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मददगार साबित होता है।

6- शरीर में दर्द (Body Pain) की शिकायत होने पर त्रिकटु चूर्ण का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि त्रिकटु चूर्ण में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो दर्द को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

7- सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत होने पर त्रिकटु चूर्ण का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि त्रिकटु में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम की शिकायत से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए त्रिकटु चूर्ण का शहद के साथ सेवन करना चाहिए।

त्रिकटु चूर्ण के नुकसान

1- त्रिकटु चूर्ण का अधिक मात्रा में सेवन करने सीने में और गले में जलन की शिकायत हो सकती है।

2- त्रिकटु चूर्ण का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में गर्मी की शिकायत हो सकती है।

3- त्रिकटु चूर्ण का सेवन करने से मुंह में छालों (mouth ulcers) की शिकायत हो सकती है।

4- त्रिकटु चूर्ण का सेवन करने से आंखों में लालिमा या आंखों में जलन महसूस हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।