चेहरे पर दूध के बर्फ के टुकड़े लगाने के फायदे- Chehre par dudh ke barf ke tukde lagane ke fayde

चेहरे पर दूध के बर्फ के टुकड़े लगाने के फायदे
चेहरे पर दूध के बर्फ के टुकड़े लगाने के फायदे

चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए हम खूब मेहनत करते हैं। इसके लिए हम खूब ढेर सारे बाहरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इसके बाद भी चेहरे पर कई बार दाग-धब्बे रह जाते हैं। आंखों के नीचे डार्क सर्कल, बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर पड़ती झुर्रियां, पिंपल्स, डेड स्किन के अलावा भी कई सारी समस्याएं होती हैं जिससे हमारे चेहरे की खूबसूरती दब जाती है। ऐसे में आप दूध और बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल कर इन सारी समस्याओं से निजात पा सकती हैं। इसके लिए आपको करना सिर्फ इतना है कि, एक गिलास दूध लें और इसमें थोड़ा सा शहद मिला दें अब इसे अपने आइस क्यूब्स में डालकर फ्रिज में रख दें। बर्फ जम जाने के बाद इसका इस्तेमाल करें।

चेहरे पर दूध के बर्फ के टुकड़े लगाने के फायदे

त्वचा पर उम्र का प्रभाव (face skin repair) जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है इसका असर हमारे चेहरे पर दिखने लगता है। ऐसे में दूध के बर्फ के टुकड़ों को चेहरे पर रगड़ने से और कुछ देर तक के लिए छोड़ देने सा ये समस्या खत्म होती है। इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो फेस स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है। ये आपके चेहरे पर पड़ रहे उम्र के प्रभाव को कम करता है।

डेड स्किन (dead skin) लैक्टिक एसिड के चलते दूध त्वचा पर मौजूद डेड स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इसके लिए दूध के बर्फ के टुकड़े को चेहरे पर कुछ देर तक रगड़े। कुछ देर तक चेहरा सूखने दे और फिर बाद में ठंडे पानी से धो लें।

चमकदार त्वचा (Glowing skin) दूध के बर्फ के टुकड़े को फेस पर लगाने से ये त्वचा को हाइड्रेट कर स्किन को ड्राइनेस से बचाता है। इसके साथ ही ये त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करता है।

मॉइस्चराइज (moisturize) लेक्टोजन, प्रोटीन, वसा, कैल्शियम, विटामिन-, बी-12, डी, जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर दूध हमारी सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। ये सारे पोषक तत्व हमारे चेहरे का भी खास ध्यान रखते हैं। नियमित रूप से चेहरे पर बर्फ के टुकड़े लगाते हैं तो इससे स्किन मॉइस्चराइजर होती है।

पिंपल्स (pimples) दूध के बर्फ के टुकड़े को फेस पर लगाने से ऑयली स्किन की समस्या दूर हो जाती है जिसके चलते पिंपल्स भी दूर होता है। इसे नियमित रूप से करने पर मुंहासे बहुत जल्द ही खत्म हो जाते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications