जीरा,सौंफ और धनिया का पानी पीने के फायदे - Jeera, Saunf Aur Dhaniya Ka Pani Pine Ke Fayde

जीरा,सौंफ और धनिया का पानी पीने के फायदे
जीरा,सौंफ और धनिया का पानी पीने के फायदे

मोटापा आजकल सभी की समस्या बनता जा रहा है। इसके लिए हम कई उपाय करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ हो नहीं पाता। कई बार तो हम कुछ ऐसी चीजों का भी सेवन करते हैं जिसके कारण मोटापा तो नहीं जाता लेकिन अन्य समस्याएं आ जाती हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपाय अपना कर आप मोटापे को कम कर सकते हैं और साथ ही सेहत से जुड़ी बहुत सी समस्या को भी आप ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस्तेमाल करना होगा जीरा,सौंफ और धनिया का, इसका पानी पीने से मोटापा को कम किया जा सकता है। साथ ही अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। ये सभी सामग्री घर में बहुत आसानी से मिल जाती है। बस आपको करना यह है कि इसका सही समय और सही तरीके से सेवन करना होगा। तो आइए जानते हैं जीरा,सौंफ और धनिया का पानी पीने के फायदे-

जीरा,सौंफ और धनिया का पानी पीने के फायदे-

वजन कम करने में करे मदद (Help reduce weight) - जीरा सौंफ और धनिया का पानी पीने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। यही नहीं इसके सेवन से शरीर पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते। आपको करना बस इतना होगा कि। पानी में जीरा, सौंफ, धनिया को डालकर खौलाना होगा। फिर ठंडा करके इसका सेवन करें। नियमित तौर पर ऐसा करने से वजन जल्द ही कम होगा।

चेहरे को बनाएं चमकदार (Make face shiny) - कई बार ऐसा होता है कि हमारा चेहरा बहुत ही रूखा लगने लगता है। इससे रूखेपन को चेहरे से हटाने के लिए आप जीरा सौंफ और धनिया का पानी पिएं। इसके सेवन से चेहरे की चमक को दोबारा वापिस लाया जा सकता है।

पेट की कब्ज को ठीक करे (Cure constipation) - अक्सर देखा गया है कि कुछ लोगों में पेट की समस्या बहुत ज्यादा होती है। जिसके चलते उनका काम भी प्रभावित होता है। इसके उपाय के लिए आप जीरा और सौंफ का पानी बनाकर पी सकते हैं। इससे कब्ज की समस्या में आराम तो मिलेगा ही साथ ही पेट में बनने वाली गैस में भी राहत मिलेगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki