एलोवेरा एक औषधीय पौधा है जिसका आयुर्वेद खूब इस्तेमाल करता है। ये चेहरे की सुंदरता से लेकर सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसके जरिए कई सारी परेशानियां दूर होती हैं। सुंदरता बढ़ाने में एलोवेरा जेल काफी लाभकारी है। इसका इस्तेमाल कॉस्मेटिक उद्योग में भी खूब किया जाता है। इसकी मदद से साबुन, शैंपू, फेस मास्क, फेस वॉश के अलावा कई और चीजों को बनाने के लिए उपयोग में लिया जाता है। एलोवेरा जेल कई तरह के होते हैं आज हम बात करेंगे जीजू एलोवेरा जेल के फायदे के बारे में।
जीजू एलोवेरा जेल के फायदे
जीजू एलोवेरा जेल के फायदे के बारे में बात करें तो ये त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
जीजू एलोवेरा में मिनरल्स, विटामिन, कई प्रकार के एंजाइम व फेनोलिक कंपाउंड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
जीजू एलोवेरा एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होता है। जो त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करता है।
इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा और बालों को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाते हैं।
इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं जो रूखी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
खुले हुए रोम छिद्र यानी पोर्स को भरने और मुंहासों की समस्या को दूर करता है।
जीजू एलोवेरा (Jeju Aloe Vera) में कई प्रकार के औषधीय पौधों का अर्क शामिल किया जाता है। जो त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करता है। ये त्वचा को सॉफ्ट बनाने में भी मदद करते हैं।
जीजू एलोवेरा के अन्य फायदे
1- एक्ने (acnes)
एक्ने की समस्या को दूर करने के लिए जीजू एलोवेरा को रात में सोते वक्त लगा लें और इसे सुबह उठकर धो लें। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी -बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो एक्ने की समस्या को दूर करते हैं।
2- सनबर्न (Sunburn)
गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप में सनबर्न की समस्या ज्यादा रहती है। ऐसे में रात को सोते वक्त एलोवेरा जेल को लगाकर सोने से ये समस्या दूर होती है।
3- फेस मॉइस्चराइजर (face moisturize)
एलोवेरा जेल सबसे अच्छा फेस मॉइस्चराइजर है। इसे रात को सोते वक्त लगाकर सोने से स्किन मॉइस्चराइज रहती है।
4- डार्क सर्कल (dark circle)
अगर नियमित रूप से इस एलोवेरा जेल को आंखों के आसपास लगाकर सोते हैं तो डार्क सर्कल्स की समस्या दूर होती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।