सोने से पहले अजवाइन की चाय पीने के फायदे

सोने से पहले अजवाइन की चाय पीने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
सोने से पहले अजवाइन की चाय पीने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

अजवाइन (Carrom), जिसका उपयोग अक्सर लोग मसाले के रूप में करते है। अजवाइन अपनी सुगंध और स्वाद के लिए ज्यादा पहचाना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी अजवाइन की चाय का सेवन किया है। अगर आप सोने से पहले अजवाइन की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को बहुत लाभ मिलता है। तो चलिए जानते हैं इससे क्या फायदे मिलते हैं।

youtube-cover

सोने से पहले अजवाइन की चाय पीने के फायदे : Benefits Of Ajwain Tea Before Sleeping In Hindi

पाचन में सहायक -

अजवाइन में कार्मिनेटिव गुण पाए जाते हैं, जिससे पाचन में मदद मिलती है। इससे गैस, सूजन और अपच को कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में सोने से पहले अजवाइन की चाय का सेवन करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र को शांत करने, स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देने और पाचन संबंधी समस्याओं के कारण होने वाली परेशानी को रोकने में मदद मिल सकती है।

सांस की समस्या में -

अजवाइन की चाय का सेवन करने से सांस से संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। सोने से पहले अजवाइन की चाय पीने से श्वसन पथ को शांत करने, बलगम को ढीला करने और सांस लेने में आसानी होती है, जिससे यह सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद होता है।

सूजन कम करता है -

अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। अगर किसी को गठिया और अन्य पुरानी बीमारियों की वजह से सूजन की परेशानी हो रही है तो इसके लिए ये चाय फायदेमंद हो सकते हैं। साथ ही सोने से पहले अजवाइन की चाय पीने से सूजन कम करने और बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now