बादाम फेस पैक के 5 फायदे- Badam Face Pack Ke Fayde

बादाम फेस पैक के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
बादाम फेस पैक के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

बादाम (Almond) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बादाम का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बादाम स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। जी हां बादाम का फेस पैक (almond face pack) चेहरे पर लगाने से पिंपल्स, दाग धब्बों जैसी स्किन संबंधी समस्या दूर होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है। क्योंकि बादाम में विटामिन ई और विटामिन सी के साथ-साथ कई एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। आइए जानते हैं बादाम फेस पैक के क्या-क्या फायदे होते हैं।

Ad

बादाम फेस पैक के 5 फायदे

1- मौसम बदलने की वजह से या प्रदूषण की वजह से लोगों की स्किन ड्राई (Dry Skin) हो जाती है। जिसकी वजह से स्किन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप बादाम और दूध का फेस पैक चेहरे पर लगाते हैं, तो यह त्वचा को नमी प्रदान करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए बादाम पाउडर में दूध मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए। फिर साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

2- गर्मियों में चिलतचिलाती धूप और हानिकारक यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। जिसकी वजह से टैनिंग, पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अगर आप बादाम का फेस पैक लगाते हैं, तो यह हानिकारक यूवी किरणों से होने वाली क्षति को दूर करने में मददगार साबित होता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए बादाम पाउडर में हल्दी, बेसन और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करना चाहिए, फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाना चाहिए। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

3- तैलीय त्वचा (Oily Skin) वालों के लिए बादाम का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस फेस पैक को लगाने से त्वचा पर मौजूद अधिक तेल निकल जाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बादाम पाउडर में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बना लेना चाहिए, फिर 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए।

4- पिंपल्स (Pimples) की समस्या होने पर बादाम और गुलाब जल का फेस पैक काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इस फेस पैक को लगाने से पिंपल्स की समस्या दूर होती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बादाम पाउडर में दो चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करना चाहिए, फिर 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए, इसके बाद चेहरे को धो लेना चाहिए।

5- दाग धब्बों की शिकायत को दूर करने के लिए बादाम और दही का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए बादाम पाउडर में दही मिलाकर पेस्ट बना लेना चाहिए, फिर पेस्ट को 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए, इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications