नाभि में लगाएं बादाम का तेल, मिलेंगे कई फायदे

नाभि में लगाएं बादाम का तेल, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नाभि में लगाएं बादाम का तेल, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

नाभि में तेल (oil in navel) लगाना एक बहुत ही पुरानी प्रक्रिया है। नाभि में तेल लगाना सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नाभि हमारे शरीर का मध्य बिंदु होता है और हमारे शरीर की कई तंत्रिकाएं आपस में जुड़ी हुई हैं। नाभि में तेल लगाना शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि नाभि में कौन सा तेल लगाना चाहिए। वैसे तो नाभि में आप सरसों, नारियल, जैतून, नीम का तेल लगा सकते हैं, लेकिन अगर आप नाभि में बादाम का तेल लगाते हैं, तो यह स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता हैं। क्योंकि बादाम के तेल में में विटामिन ए, विटामिन ई, डी, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, आयरन, मैंगनीज, फास्फोरस और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि नाभि में बादाम का तेल लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

नाभि में लगाएं बादाम का तेल, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Applying Almond Oil In The Navel In Hindi

बालों के लिए फायदेमंद

बाल झड़ने (Hair Fall) की समस्या एक आम समस्या होती है, ऐसे में अगर आप नाभि में बादाम का तेल लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है, जो बालों को घना और मजबूत बनाता है।

त्वचा पर आता है निखार

स्किन की रंगत को सुधारने के लिए नाभि में बादाम का तेल लगाना फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम के तेल में मौजूद विटामिन ई त्वचा को निखारने (Glowing Skin) में मदद करता है। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में बादाम का तेल लगाना चाहिए।

पिंपल्स होते हैं दूर

पिंपल्स (Pimples) की समस्या एक आम समस्या होती है, लेकिन पिंपल्स की समस्या होने पर अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में बादाम का तेल लगाते हैं, तो इसमें मौजूद गुण पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

होंठों के लिए फायदेमंद

होंठ फटने की समस्या होने पर अगर आप नाभि में बादाम का तेल लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में बादाम का तेल लगाते हैं, तो इससे होंठ मुलायम बनते हैं और होंठ फटने बंद हो जाते हैं।

सूजन कम करने में सहायक

शरीर में सूजन की समस्या होने पर अगर आप नाभि में बादाम का तेल लगाते हैं, तो यह बहुत फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन की समस्या को दूर करने में सहायक होता है।

त्वचा रहती है हाइड्रेट

त्वचा रूखी और बेजान होने पर अगर आप नाभि में बादाम का तेल लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में बादाम का तेल लगाते हैं, तो इससे त्वचा हाइड्रेट (Hydrate Skin) रहती है।

पाचन स्वास्थ्य में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए नाभि में बादाम का तेल लगाना फायदेमंद होता है। जी हां नाभि में बादाम का तेल लगाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now