नाभि में नारियल का तेल लगाने के 6 फायदे

नाभि में नारियल का तेल लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नाभि में नारियल का तेल लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

नाभि में तेल लगाना स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। बता दें कि नाभि में तेल (oil in navel) लगाना एक बहुत ही पुरानी प्रक्रिया है। नाभि हमारे शरीर का मध्य बिंदु होता है और हमारे शरीर की कई तंत्रिकाएं आपस में जुड़ी हुई हैं। नाभि में तेल लगाने से स्वास्थ्य और त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि नाभि में कौन सा तेल लगाना चाहिए, नाभि में वैसे तो आप कई तेल लगा सकते हैं, लेकिन नाभि में अगर आप नारियल का तेल लगाते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल, विटामिन-ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं नाभि में नारियल का तेल लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

नाभि में नारियल का तेल लगाने के 6 फायदे-Benefits Of Applying Coconut Oil In The Navel In Hindi

आंखों के लिए फायदेमंद

नाभि में नारियल का तेल लगाना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में नारियल का तेल लगाते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (Eye Sight) बढ़ती है और आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय काफी दर्द और ऐंठन की समस्या रहती है, ऐसे में अगर महिलाएं नाभि में नारियल का तेल लगाती हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके उपयोग से दर्द और ऐंठन की समस्या दूर होती है।

ब्लोटिंग की समस्या होती है दूर

अगर आप ब्लोटिंग (Bloating) की समस्या से आप परेशान रहते हैं, तो आपको रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में नारियल का तेल लगाना चाहिए। जी हां नाभि में तेल लगाने से ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है।

हड्डियों के दर्द में फायदेमंद

अगर आप रोजाना नियमित रूप से अपने नाभि में नारियल का तेल लगाते हैं, तो इससे हड्डियों और घुटनों का दर्द (bone and knee pain) दूर होता है। इसके लिए रोजाना रात को नाभि में 2 बूंद नारियल का तेल डालना चाहिए।

त्वचा के लिए फायदेमंद

नाभि में नारियल का तेल लगाना त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में नारियल का तेल लगाते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन ई त्वचा को नमी प्रदान करता है और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही नाभि में नारियल का तेल लगाने से त्वचा पर निखार (Glowing Skin) भी आता है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

अगर आप सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में नारियल का तेल लगाना चाहिए। नाभि में नारियल तेल लगाने से सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications