चेहरे पर खीरे का रस लगाने के 5 फायदे

चेहरे पर खीरे का रस लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चेहरे पर खीरे का रस लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

खीरे का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खीरे का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही खीरे का सेवन करने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खीरे का रस त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप चेहरे पर खीरे का रस लगाते हैं, तो इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है, साथ ही त्वचा पर निखार भी आता है। क्योंकि खीरे के रस में विटामिन ए, विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं चेहरे पर खीरे का रस लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

चेहरे पर खीरे का रस लगाने के 5 फायदे-Benefits Of Applying Cucumber Juice On Face In Hindi

सूजन कम करने में सहायक

स्किन और आंखों के आसपास सूजन की समस्या होने पर अगर आप खीरे का रस लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी और फोलिक एसिड सूजन को कम करने में सहायक होता है।

बढ़ती उम्र के लक्षण होते हैं कम

बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने के लिए चेहरे पर खीरे का रस लगाना फायदेमंद होता है। क्योंकि खीरे के रस में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो झुर्रियों (Wrinkles) और फाइन लाइंस (Fine Lines) जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

पिंपल्स होते हैं दूर

पिंपल्स (Pimples) की समस्या एक आम समस्या होती है। लेकिन पिंपल्स की समस्या होने पर अगर आप चेहरे पर खीरे का रस लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि खीरे के रस में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा रहती है हाइड्रेट

अगर आप चेहरे पर खीरे का रस नियमित रूप से लगाते हैं, तो इससे त्वचा हाइड्रेट (Hydrate) रहती है और त्वचा को ठंडक पहुंचती है। साथ ही खीरे का रस लगाने से आपकी स्किन मॉइस्चराइज (moisturize) होती है।

डेड स्किन सेल्स होते हैं दूर

डेड स्किन सेल्स (Dead Skin Cells) की शिकायत होने पर चेहरा डल पड़ जाता है, ऐसे में अगर आप चेहरे पर खीरे का रस लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व डेड स्किन सेल्स को दूर करने में और चेहरे पर ग्लो (Glowing Skin) लाने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava