अशोक के पेड़ की छाल के फायदे

अशोक के पेड़ की छाल के फायदे (sportskeeda Hindi)
अशोक के पेड़ की छाल के फायदे (sportskeeda Hindi)

आयुर्वेद में बीमारियों के इलाज के लिए तरह तरह के पेड़-पौधों का उपयोग किया जाता है। जिसमें अशोक का पेड़ भी शामिल है। अशोक का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में अशोक के पेड़ की छाल, टहनियां, फूल और पत्तों का उपयोग दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है। तो चलिए जानते है अशोक के पेड़ की छाल (Ashoka Tree Bark) से क्या फायदे मिलते हैं।

youtube-cover

अशोक के पेड़ की छाल के फायदे : Benefits Of Ashoka Tree Bark In Hindi

वाइट डिस्चार्ज में फायदेमंद -

अगर किसी महिला को वाइट डिस्चार्ज यानी ल्यूकोरिया (White Discharge Meaning in Hindi) की समस्या हो रही है। तो ऐसे में इससे राहत पाने के लिए आप अशोक की छाल का उपयोग (Ashoka Tree Bark Uses) कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले अशोक की छाल को पानी में उबाल लें। इसके बाद पानी तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न हो जाए।

बवासीर में कारगर -

अगर किसी व्यक्ति को बवासीर की समस्या हो रही है, तो ऐसे में अशोक की पेड़ की छाल का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच अशोक की छाल का पाउडर लें। इसे शहद और पानी के साथ मिलाकर लें। इससे मल त्याग में आसानी होगी, बवासीर के दर्द (Piles Pain Killer) में भी आराम मिलेगा।

पीरियड के दर्द में आराम दिलाए -

महिलाओं के लिए अशोक की छाल को काफी फायदेमंद माना गया है। अशोक के पेड़ की छाल पीरियड्स के दौरान (Periods Pain Solutions in Hindi) होने वाले दर्द, ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now