बेसन से बनाएं ये 4 फेस पैक, होते हैं कई फायदे-Benefits of Besan face pack

बेसन से बनाएं ये फेस पैक, होते हैं कई फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
बेसन से बनाएं ये फेस पैक, होते हैं कई फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम (Summer Season) में जितना जरूरी स्वास्थ्य का ध्यान रखना होता, उतना ही जरूरी स्किन (Skin) की देखभाल करना भी होता है। क्योंकि गर्मी के मौसम में धूप और लू की वजह से स्किन बेजान हो जाती है। लेकिन अगर आप गर्मी के मौसम में स्किन के लिए बेसन (Besan) से बने फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। क्योंकि बेसन में एंटीबैक्‍टीरियल (Anti-Bacterial) और एंटीऑक्सीडेंट (Anti-Oxidant) जैसे तत्‍व पाए जाते हैं। इसलिए बेसन से बने फेस पैक को लगाने से स्किन की गदंगी साफ होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है। आइए जानते हैं बेसन से बने कौन-कौन से फेस पैक फायदेमंद होते हैं।

बेसन से बनाएं ये 4 फेस पैक, होते हैं कई फायदे (Benefits of Besan face pack in hindi)

एलोवेरा और बेसन

चेहरे के लिए बेसन और एलोवेरा (Aloe vera) का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। जो त्वचा के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं। अगर आप एलोवेरा और बेसन का फेस पैक लगाते हैं, तो इससे झुर्रियों की शिकायत दूर होती है। साथ ही स्किन मुलायम भी बनी रहती है। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने के लिए पहले एक चम्मच बेसन में एलोवेरा मिला लेना चाहिए, फिर उस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए, इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

बेसन और मुल्तानी मिट्टी

बेसन और मुल्तानी मिट्टी (Multani mitti) का फेस पैक त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुल्तानी मिट्टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसलिए इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से चेहरे की गदंगी साफ होती है। साथ ही पिंपल्स की शिकायत भी दूर होती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन और एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा गुलाब जल मिला लेना चाहिए, फिर उसको 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए, इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

बेसन और दही

बेसन और दही (Curd) का फेस पैक लगाने से स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। अगर आप इस पैक को लगाते हैं, तो इससे स्किन पर ग्लो आता है। साथ ही टैनिंग, पिंपल्स और झुर्रियों की शिकायत से भी छुटकारा मिलता है। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन में दही मिलाकर 10-20 मिनट तक चेहरे पर लगाना चाहिए, फिर साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

बेसन और नींबू

बेसन के साथ-साथ नींबू (Lemon) भी स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप इस फेस पैक को चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे स्किन की गदंगी साफ होती है। साथ ही त्वचा पर नमी बरकरार रहती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन में नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी मिला लेना चाहिए, फिर इस पेस्ट को 10-15 मिनट तक के लिए चेहरे पर लगाएं, इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now