पान के पत्ते और तुलसी के बीज एक साथ खाने के 5 फायदे

पान के पत्ते और तुलसी के बीज एक साथ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
पान के पत्ते और तुलसी के बीज एक साथ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

पान के पत्तों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पान के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। पान के पत्तों का सेवन ज्यादातर लोग चूना, सुपारी, कत्था जैसी चीजों को मिक्स करके करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी पान के पत्ते का तुलसी के बीज के साथ सेवन किया है। पान के पत्ते और तुलसी के बीज का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। पान के पत्ते और तुलसी के बीज का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि पान के पत्ते में विटामिन ए, विटामिन सी, थायमिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, तुलसी के बीज में आयरन, फाइबर और मैग्नीशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं पान के पत्ते और तुलसी के बीज के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

पान के पत्ते और तुलसी के बीज एक साथ खाने के 5 फायदे-Benefits Of Betel Leaves And Basil Seeds In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

पान के पत्ते और तुलसी के बीज एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

मसूड़ों के सूजन में फायदेमंद

मसूड़ों में सूजन (swelling in gums) की समस्या होने पर अगर आप पान के पत्ते और तुलसी के बीज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन को कम करने में सहायक होता है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या एक आम समस्या होती है, ऐसे में अगर आप पान के पत्ते और तुलसी के बीज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए पान के पत्ते और तुलसी के बीज का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और पाचन से जुड़ी कब्ज, अपच, गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

पान के पत्ते और तुलसी के बीज का एक साथ सेवन ओरल हेल्थ (Oral Health) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है, जो बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से मुंह के दुर्गंध भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।