अजवाइन तेल के फायदे

अजवाइन तेल के फायदे (sportskeeda Hindi)
अजवाइन तेल के फायदे (sportskeeda Hindi)

अजवाइन का उपयोग जितना फायदेमंद होता है, उतना ही इसका तेल भी शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है। अजवाइन के फायदों के बारे में तो कई बार सुना होगा। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अजवाइन का तेल (Carom Oil) भी किसी वरदान से कम नहीं है। अजवाइन के तेल से शरीर की कई बीमारियां आसानी से दूर होती हैं। अजवाइन के तेल में प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, विटामिन सी और विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही दिल को हेल्दी रखने के लिए ये तेल बहुत मदद करता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। आइए जानते हैं अजवाइन के तेल के फायदे।

youtube-cover

अजवाइन तेल के फायदे : Benefits of Carom Oil in Hindi

हार्ट को हेल्दी रखे -

अजवाइन के तेल का सेवन हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। बता दें, अजवाइन के अर्क में एंटी-हाइपरलिपिडेमिक तत्व पाए जाते हैं, जो हार्ट संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करके हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

फंगल इन्फेक्शन को दूर करे -

अजवाइन के तेल का सेवन करने से फंगल इंफेक्शन को दूर किया जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण फंगस को नष्ट करके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही अजवाइन का तेल शरीर में फंगल इंफेक्शन को होने से रोकता है।

पाचन तंत्र को मजबूत करे -

अजवाइन का तेल पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले गुण अपच, गैस, एसिडिटी और मितली जैसी समस्याओं को आसानी से दूर करते हैं।

त्वचा के लिए फयदेमंद -

अजवाइन का तेल त्वचा (Skin) की कई तरह की समस्याओं को आासनी से दूर करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण त्वचा पर पिंपल्स और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं। यह त्वचा पर इंफेक्शन होने से भी रोकता है।

स्ट्रेस दूर करे -

अजवाइन के तेल से स्ट्रेस को दूर करने में भी मदद मिलती है। अजवाइन के तेल की खुशबू से मूड फ्रेश होने के साथ तनाव कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications