नारियल तेल के फायदे : Nariyal Tel Ke Fayde

नारियल तेल के फायदे  (फोटो - myupchar)
नारियल तेल के फायदे (फोटो - myupchar)

पोषक तत्वों से भरपूर नारियल तेल (Coconut Oil) का इस्तेमाल शरीर से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। आमतौर पर नारियल तेल का इस्तेमाल बालों के लिए और शरीर की मालिश के लिए होता है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्वों को देखते हुए नारियल तेल पर कई शोध किए गए हैं, जिनमें इसके कई औषधीय गुणों के बारे में पता चला है। जानते हैं नारियल तेल के फायदे।

नारियल तेल के फायदे – Benefits of Coconut Oil (Nariyal Tel) in Hindi

वजन घटाने के लिए - नारियल तेल (Coconut Oil) का इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी किया जा सकता है। दरअसल, नारियल के तेल में मीडियम चेन फैटी एसिड (एमसीएफए) जैसे लॉरिक एसिड, कैप्रेटेलिक एसिड और कैपरिक एसिड होते हैं। यह एमसीटी (Medium-chain triglycerides) वजन कम करने वाली डाइट का एक मुख्य हिस्सा माना जाता है।

पाचन स्वास्थ्य के लिए - पाचन स्वास्थ्य में सुधार के लिए नारियल तेल लाभकारी होता है।अगर नारियल तेल (Coconut Oil) का उपयोग खाना पकाने में किया जाए, तो यह पाचन तंत्र को बेहतर कर सकता है। इससे पाचन तंत्र ही सही नहीं होता बल्कि इर्रिटेबल बॉवल सिंड्रोम (कब्ज, डायरिया, गैस आदि) से जुड़ी समस्या को भी कम करने में सहायक हो सकता है।

डेंटल हेल्थ के लिए - ऑयल पुलिंग करने के लिए लोग अक्सर नारियल के तेल (Coconut Oil) का उपयोग करते हैं, जिससे प्लाक को बनने से रोका जा सकता है। साथ ही यह प्लाक की वजह से होने वाली मसूड़ों की सूजन (Gingivitis) को कम करने में प्रभावी हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।