क्रैनबेरी जूस के 5 फायदे- Canberry Juice Ke Fayde

क्रैनबेरी जूस के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
क्रैनबेरी जूस के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

क्रैनबेरी (Canberry) एक काफी स्वादिष्ट फल है। क्रैनब्रेरी को ज्यादातर लोग करौंदा के नाम से भी जानते हैं। साथ ही क्रैनबेरी फल का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि क्रैनबेरी फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। क्रैनबेरी फल का सेवन आप जूस के रूप में भी कर सकते हैं। क्रैनबेरी फल के जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। क्योंकि क्रैनबेरी फल में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही क्रैनबेरी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। आइए जानते हैं क्रैनबेरी का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

क्रैनबेरी जूस के 5 फायदे

1- क्रैनबेरी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसके जूस का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से काफी हद तक बच सकता है।

2- हार्ट (Heart) शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है, इसलिए इसको स्वस्थ रखने के लिए अगर आप क्रैनबेरी जूस का सेवन करते हैं, तो इससे यह लाभदायक साबित होता है। क्योंकि क्रैनबेरी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

3- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए क्रैनबेरी जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

4- क्रैनबेरी जूस का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि क्रैनबेरी में विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है। इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन संबंधी समस्या दूर होती है।

5- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए क्रैनबेरी जूस का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि ये जूस एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava