जीरा खाने के फायदे

जीरा खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
जीरा खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए जीरे का उपयोग हर कोई करता है। जीरा स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जीरे Cumin में एंटीऑक्सीडेंट और-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कि कई छोटी-मोटी बीमारियों से बचाव में मदद करता है। जीरे का इस्तेमाल कई तरीके से किया जा सकता है, कोई इसे कच्चा खाता है, तो कई जीरे jeera का पानी पीता है। जीरा में विटामिन ए, विटामिन सी, कॉपर और मैंगनीज होता है जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से काम करता है। तो चलिए जानते हैं जीरे Cumin के फायदे।

youtube-cover

जीरा खाने के फायदे : Benefits Of Cumin In Hindi

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है - जीरे Cumin में कुछ एंटीऑक्सीडेंट जैसे कि एपीजेनिन और ल्यूटोलिन पाया जाता है। ये एंटीऑक्सीडेंट आपको स्वस्थ और अधिक ऊर्जावान महसूस करने में मदद करते हैं और इससे त्वचा SKIN को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद मिलती हैं। इसलिए अगर आपको अपनी स्किन को अंदर से स्वस्थ रखना है तो, आपको खाली पेट जीरे का सेवन करना चाहिए।

मेमोरी तेज होती है - अगर किसी व्यक्ति को बार-बार भूल जाने की समस्या है तो ऐसे में उसके लिए जीरे का सेवन लाभकारी होगा। जीरा Cumin में राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6, ज़ेक्सैन्थिन और नियासिन जैसे खनिजो और विटामिन होते हैं जो कि मस्तिष्क brain के काम काज को तेज करते हैं और इसके मेमोरी सेविंग पॉवर memory saving power को बढ़ाते हैं। इसलिए मेमोरी को तेज करने के लिए जीरा उपयोगी माना जाता है।

जीरा (sportskeeda Hindi)
जीरा (sportskeeda Hindi)

पाचन को बढ़ावा देता है - अगर किसी व्यक्ति का पाचन सही नहीं रहता, तो इसकी वजह से बार-बार उसे कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जीरा Cumin खाना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, जीरा आंत के लिए अनुकूल जड़ी बूटियों में से एक है जो कि पाचन प्रक्रिया में सहायता करते हुए, पाचन एंजाइम को बढ़ावा देता है। जीरे में थाइमोल और आवश्यक तेल होते हैं जो लार ग्रंथि को उत्तेजित करते हैं, जिससे पाचन आसान होता है। इसके अलावा ये खाए हुए खाने को तेजी से पचाने में मदद करता है, मेटाबोलिज्म को तेज करता है और कब्ज की समस्या से बचाता है। इसलिए कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को बेहतर पाचन और पेट फूलना कम करने के लिए सुबह खाली पेट जीरे Cumin का सेवन जरूर करना चाहिए।

खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है - अगर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाए तो इसकी वजह से कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए व्यक्ति को बीमारियों से बचने के लिए कोलेस्ट्रॉल को सही रखना चाहिए। ऐसे में जीरे Cumin का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan