बालों के लिए करी पत्ता के फायदे

बालों के लिए करी पत्ता के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
बालों के लिए करी पत्ता के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

करी पत्ता का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। करी पत्ते का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि करी पत्ते में विटामिन ए, विटामिन बी, सी, बी2, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं करी पत्ते स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। जी हां अगर आप करी पत्ते का उपयोग बालों में लगाने के लिए करते हैं, तो इससे बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है, साथ इसके इस्तेमाल से बाल घने और मजबूत भी होते हैं। तो आइए जानते हैं बालों के लिए करी पत्ते के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

बालों के लिए करी पत्ता के फायदे-Benefits Of Curry Leaves For Hair In Hindi

1- बालों में डैंड्रफ की समस्या होने पर बाल कमजोर हो जाते हैं, लेकिन बालों में डैंड्रफ होने पर अगर आप करी पत्ते का इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी फंगल गुण डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

इस तरीके से लगाएं- करी पत्ते के तेल में कपूर का तेल मिलाकर स्कैल्प पर मालिश करना चाहिए, फिर कुछ देर बाद शैंपू कर लेना चाहिए।

2- उम्र से पहले ही कई लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं, लेकिन बाल सफेद होने पर अगर आप करी पत्ते का इस्तेमाल करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व बालों को काला बनाने में मदद करते हैं।

इस तरीके से लगाएं- एक चम्मच करी पत्ते के तेल में नारियल का तेल मिलाकर बालों में लगाए, फिर आधे घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें।

3- बाल झड़ने (hair fall) की समस्या एक आम समस्या होती है, लेकिन बाल झड़ने पर अगर आप करी पत्ते का इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एमिनो एसिड गुण बालों को घना और मजबूत बनाते हैं।

इस तरीके से लगाएं- एक पैन में नारियल तेल और करी पत्ते को डालें। जब पत्तियों में कालापन नजर आने लगे, तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। मिश्रण ठंडा होने के बाद उसी तेल से बालों की मसाज करें।

4- बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। क्योंकि करी पत्ते में प्रोटीन और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

इस तरीके से लगाएं- एक पैन में नारियल तेल और करी पत्ते को डालें। जब पत्तियों में कालापन नजर आने लगे, तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। मिश्रण ठंडा होने के बाद उसी तेल से बालों की मसाज करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications