सुबह खाली पेट अजवाइन की चाय पीने के फायदे-Subah Khali Pet Ajwain Ki Chai Pine Ke Fayde

सुबह खाली पेट अजवाइन की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट अजवाइन की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारतीय रसोई में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। उसी में से एक मसाला अजवाइन (Ajwain) है, अजवाइन का उपयोग पराठा, सब्जी जैसी चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन अजवाइन के उपयोग से न कि सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ता है, बल्कि अजवाइन के इस्तेमाल से चाय भी बनाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। अजवाइन की चाय का सुबह खाली पेट सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर होती है। अजवाइन में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं अजवाइन की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सुबह खाली पेट अजवाइन की चाय पीने के फायदे (Subah Khali Pet Ajwain Ki Chai Pine Ke Fayde In Hindi)

पीरियड्स के दर्द में मिलता है आराम

अजवाइन में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी जैसे गुण मौजूद होते हैं। इसलिए जिन महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय असहनीय दर्द होता है, उनको अजवाइन की चाय का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से दर्द में काफी आराम मिलता है।

सर्दी-जुकाम होता है ठीक

सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत होने पर सुबह खाली पेट अजवाइन की चाय का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है। साथ ही सर्दी-जुकाम की शिकायत भी दूर होती है।

अर्थराइटिस में होने वाले दर्द में मिलता है आराम

अर्थराइटिस (Arthritis) की शिकायत होने पर सुबह खाली पेट अजवाइन की चाय का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अजवाइन में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

भूख बढ़ाने में मददगार

गर्मी के मौसम में अक्सर भूख नही लगती है, लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट अजवाइन की चाय का सेवन करते हैं, तो यह भूख बढ़ाने में मददगार साबित होती है। क्योंकि अजवाइन पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

वजन होता है कम

अजवाइन की चाय का सुबह खाली पेट सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो फैट को कम करता है। जिससे वजन कंट्रोल होता है।

पाचन तंत्र रहता है बेहतर

अजवाइन की चाय का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। साथ ही कब्ज (Constipation) की शिकायत भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।