गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं आंवला जूस और शहद, मिलेंगे ये 7 फायदे

गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं आंवला जूस और शहद, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं आंवला जूस और शहद, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गुनगुने पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन अगर आप गुनगुने पानी में आंवला जूस (Amla Juice) और शहद (Honey) मिलाकर पीते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां गुनगुने पानी में आंवला जूस और शहद मिलाकर पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि आंवला जूस और शहद दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। एक तरफ जहां आंवले के जूस में विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन ए, बी कॉम्‍प्‍लेक्‍स, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ शहद कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं गुनगुने पानी में आंवला जूस और शहद मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं आंवला जूस और शहद, मिलेंगे ये 7 फायदे-Benefits Of Drinking Amla Juice And Honey Mixed With Lukewarm Water In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

गुनगुने पानी में आंवला जूस और शहद मिलाकर पीने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि आंवला और शहद दोनों ही विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में मददगार

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों का कारण बन सकता है, इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए गुनगुने पानी में आंवला जूस और शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

गुनगुने पानी में आंवला जूस और शहद मिलाकर पीना हार्ट (Heart) के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि ये मिश्रण एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट स्वस्थ रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है नियंत्रित

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर गुनगुने पानी में आंवला जूस और शहद मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

गुनगुने पानी में आंवला जूस और शहद मिलाकर पीना पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन भोजन को बेहतर तरीके से पचाने में मदद करता है और पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही इस मिश्रण के सेवन से कब्ज, एसिडिटी, अपच जैसी पेट से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती है।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह गुनगुने पानी में आंवला जूस और शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। गुनगुने पानी में आंवला जूस और शहद का मिश्रण, एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है।

स्किन के लिए फायदेमंद

गुनगुने पानी में आंवला जूस और शहद मिलाकर पीना स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर में से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और ब्लड भी प्यूरीफाई होता है, जिससे स्किन संबंधी समस्या दूर होती है और स्किन पर ग्लो भी आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications