रात को सोने से पहले पिएं सेब का सिरका, कई बीमारियां होंगी कोसों दूर

रात को सोने से पहले पिएं सेब का सिरका, कई बीमारियां होंगी कोसों दूर(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात को सोने से पहले पिएं सेब का सिरका, कई बीमारियां होंगी कोसों दूर(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब के सिरके (Apple Cider Vinegar) का सेवन सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है। क्योंकि सेब का सिरका औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप रात को सोने से पहले सेब के सिरके का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां रात में सोने से पहले सेब के सिरके का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि सेब का सिरका एसिटिक एसिड, बीटा कैरोटेनॉयड्स, एंटी-माइक्रोबियल गुणों के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी और विटामिन सी भी पाया जाता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं रात को सोने से पहले सेब का सिरका पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रात को सोने से पहले पिएं सेब का सिरका, कई बीमारियां होंगी कोसों दूर-Benefits Of Drinking Apple Cider Vinegar Before Sleeping At Night In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रात को सोने से पहले सेब के सिरके का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

पेट के लिए फायदेमंद

रात को सोने से पहले सेब के सिरके का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि सोने से 30 मिनट पहले सेब का सिरका पीने से कब्ज, एसिडिटी (Acidity), ब्लोटिंग जैसी समस्या दूर होती है और पाचन तंत्र में भी सुधार होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी होने पर सेब के सिरके का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

सांसों की बदबू होती है दूर

सांसों की बदबू की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सेब के सिरके का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब के सिरके में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो सांसों की बदबू से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

सेब का सिरका एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रात को सोने से पहले सेब के सिरके का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

स्किन एलर्जी में फायदेमंद

स्किन एलर्जी (Skin Allergy) की समस्या होने पर रात को सोने से पहले सेब के सिरके का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब का सिरका एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो एलर्जी की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए रात को सोने से पहले सेब के सिरके का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब का सिरका एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।