अरहर की दाल का पानी पीने के 6 अद्भुत फायदे

अरहर की दाल का पानी पीने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अरहर की दाल का पानी पीने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अरहर की दाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ अरहर की दाल ही नहीं बल्कि दाल का पानी भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जी हां अरहर की दाल का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अरहर की दाल के पानी का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अरहर की दाल में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, सिलेनियम, मैंगनीज, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं और अरहर की दाल को पानी में उबालने से ये सभी पोषक तत्व पानी में भी आ जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं अरहर की दाल का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अरहर की दाल का पानी पीने के अद्भुत 6 फायदे-Benefits Of Drinking Arhar Dal Water In Hindi

वजन कम करने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप अरहर की दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो वजन को घटाने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

अरहर की दाल के पानी में पर्याप्त मात्रा में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप अरहर की दाल के पानी का रोजाना नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए अरहर की दाल के पानी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अरहर की दाल के पानी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए अरहर की दाल के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अरहर की दाल का पानी फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी एसिडिटी और पेट में जलन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अरहर की दाल के पानी का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अरहर की दाल का पानी कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अरहर की दाल के पानी का सेवन स्किन (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विटामिंस की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से बढ़ती उम्र के असर को कम करने में भी मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava