अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का जूस पीने के 5 अद्भुत फायदे

अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का जूस पीने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का जूस पीने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि ये दोनों ही चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती है। वैसे तो अधिकतर लोग इन दोनों ही चीजों का अलग-अलग सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का एक साथ सेवन किया है। अर्जुन की छाल और अश्वगंधा के का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। अगर आप अर्जुन की छाल और अश्वगंधा मिक्स्ड जूस का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल होता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होती है। तो आइए जानते हैं अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का जूस पीने के 5 अद्भुत फायदे-Benefits Of Drinking Arjun Bark And Ashwagandha Juice In Hindi

अर्जुन की छाल में पोषक तत्व- अर्जुन की छाल एंटी बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती है।

अश्वगंधा में पोषक तत्व- अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुणों के साथ-साथ प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-सी, आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं।

अर्जुन की छाल और अश्वगंधा के फायदे

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप अर्जुन की छाल और अश्वगंधा मिक्स्ड जूस का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इस जूस के सेवन से हार्ट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ब्लड फ्लो ठीक रहता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है और दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको अर्जुन की छाल और अश्वगंधा जूस का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इस मिश्रण में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप अर्जुन की छाल और अश्वगंधा के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।

तनाव को करे कम

आज के समय में तनाव (Stress) एक बहुत आम समस्या है, ऐसे में अगर आप अर्जुन की छाल और अश्वगंधा जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद तत्व तनाव को कम करने में मदद करता है।

रक्तचाप को रखे नियंत्रित

उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए अर्जुन की छाल और अश्वगंधा के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। जी हां इस मिश्रण में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जिससे दिल भी स्वस्थ रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications