सफेद पेठे का जूस पीने से मिलते हैं ये 6 फायदे

सफेद पेठे का जूस पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सफेद पेठे का जूस पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सफेद पेठा एक सब्जी है, जिसे हम व्हाइट पंपकिन, एश गार्ड या सफेद कद्दू के नाम से भी जानते हैं। सफेद पेठे का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सफेद पेठे के जूस का सेवन किया है। सफेद पेठे के जूस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सफेद पेठे का जूस औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सफेद पेठे के जूस का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि सफेद पेठे में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सफेद पेठे का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सफेद पेठे का जूस पीने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Drinking Ash Gourd Juice In Hindi

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सफेद पेठे के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की अधिक होती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप रोजाना नियमित रूप से सफेद पेठे के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

शरीर रहता है हाइड्रेट

शरीर में पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, ऐसे में अगर आप सफेद पेठे के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है। क्योंकि सफेद पेठे में पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को ठंडक भी पहुंचती है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए सफेद पेठे के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सफेद पेठे के जूस में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

सफेद पेठे के जूस का सेवन त्वचा (Skin) को भी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसके सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

सफेद पेठे में विटामिन सी की प्रुचर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप सफेद पेठे के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।