पान के पत्तों का काढ़ा पीने के 7 फायदे

पान के पत्तों का काढ़ा पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
पान के पत्तों का काढ़ा पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

पान के पत्तों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पान के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। पान के पत्तों का सेवन वैसे तो आप चबाकर भी कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी पान के पत्तों के काढ़े का सेवन किया है। पान के पत्तों के काढ़े का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। पान के पत्तों के काढ़े का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि पान के पत्तों में पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2 और निकोटिनिक एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही इनमें एल्केलाइड, फिनाइल, प्रोपेन और टैनिन जैसे यौगिक भी होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं पान के पत्तों का काढ़ा पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

पान के पत्तों का काढ़ा पीने के 7 फायदे-Benefits Of Drinking Betel Leaves Kadha In Hindi

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप पान के पत्तों के काढ़े का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

पेट के लिए फायदेमंद

पान के पत्तों के काढ़े का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि पान के पत्तों के काढ़े का सेवन करने से पाचन क्रिया (Digestion) में सुधार होता है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज पान के पत्तों के काढ़े का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

सांसों से दुर्गंध, दांतों में कैविटी, मसूड़ों से खून आने जैसी समस्या होने पर पान के पत्तों के काढ़े का उपयोग फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है। इसके लिए पान के पत्तों के काढ़े से कुल्ला करना चाहिए।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने के लिए पान के पत्तों के काढ़े का सेवन फायेदमंद होता है। जी हां इस काढ़े का नियमित सेवन करने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

पान के पत्तों के काढ़े का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इस काढ़े का सेवन करने से तनाव (Stress) कम होता है और अवसाद, अनिद्रा जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

सूजन कम करने में सहायक

शरीर में दर्द या सूजन की समस्या होने पर अगर आप पान के पत्तों के काढ़े का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो दर्द और सूजन कम करने में सहायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now