पानी में उबालकर पिएं आम के पत्ते, मिलेंगे कई फायदे

पानी में उबालकर पिएं आम के पत्ते, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
पानी में उबालकर पिएं आम के पत्ते, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है, आम का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आम के साथ-साथ आम की पत्ते भी सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं। जी हां अगर आप आम के पत्तों का पानी में उबालकर सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। क्योंकि आम के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आम के पत्तों का पानी पीने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि आम की पत्तियों में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, तांबा, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं पानी में आम के पत्ते उबालकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

पानी में उबालकर पिएं आम के पत्ते, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Boiled Mango Leaves Water In Hindi

डायबिटीज में फायदेमंद

पानी में आम के पत्ते उबालकर पीना डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जी हां आम के पत्तों में मौजूद एंथोसाइनिडिन नामक टैनिन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पानी में आम के पत्ते उबालकर पीना पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि आम के पत्तों में मौजूद तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं और पेट में दर्द, गैस और कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप नियमित रूप से पानी में आम के पत्ते उबालकर पीते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

पथरी में फायदेमंद

गुर्दे या पित्ताशय की पथरी (Stone) की शिकायत होने पर पानी में आम के पत्ते उबालकर पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि आम के पत्तों को उबालकर पीने से पथरी टूट जाती है और मूत्र मार्ग के रास्ते बाहर निकल जाती है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की शिकायत होने पर पानी में आम के पत्ते उबालकर पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि आम के पत्तों में हाइपरटेंशन गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

खांसी या गले में खराश में फायदेमंद

मौसम बदलने की वजह से खांसी (Cough) या गले में खराश की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप आम के पत्तों से बने काढ़े का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद गुण खांसी और गले में खराश की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।