छाछ में इसबगोल मिलाकर पीने के 5 फायदे

छाछ में इसबगोल मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
छाछ में इसबगोल मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

छाछ का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि छाछ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। छाछ का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी छाछ में इसबगोल मिलाकर सेवन किया है। छाछ में इसबगोल मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से पाचन स्वास्थ्य बेहतर रहता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि छाछ कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन बी 12 से भरपूर होता है, तो वहीं इसबगोल में फाइबर अधिक पाया जाता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं छाछ में इसबगोल मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

छाछ में इसबगोल मिलाकर पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Buttermilk Mixed With Isabgol In Hindi

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको छाछ में इसबगोल मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद गुण शरीर में जमे हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन में सुधार करे

अगर आप छाछ में इसबगोल मिलाकर पीते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर को डिटॉक्स करे

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बॉडी को समय-समय पर डिटॉक्स (Detox) करना जरूरी होता है, ऐसे में अगर आप छाछ में इसबगोल मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको छाछ में इसबगोल मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या में फायदा पहुंचता है।

वजन को कम करे

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको छाछ में इसबगोल मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now