छाछ में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें, मिलेंगे कई लाभ

छाछ में मिलाकर पिएं ये चीजें, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
छाछ में मिलाकर पिएं ये चीजें, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

छाछ का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि छाछ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। छाछ का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि छाछ में कैल्शियम, विटामिन्स, प्रोटीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसी भी चीजें होती है, जिनका अगर आप छाछ में मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे छाछ के गुण बढ़ जाते हैं, जी हां छाछ में इन चीजों का मिलाकर सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। तो आइए जानते हैं छाछ में किन-किन चीजों का मिलाकर सेवन करना चाहिए।

छाछ में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Drinking Buttermilk Mixed With These Things In Hindi

छाछ और जीरा

छाछ में अगर आप जीरा (Cumin) मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जीरा में फाइबर, आयरन, विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

छाछ और काली मिर्च

छाछ में काली मिर्च (Black Pepper) मिलाकर पीना भी बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि काली मिर्च में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों और जोड़ों में होने वाले दर्द को दूर करने में मदद करता है।

छाछ और हींग

छाछ में हींग (Asafoetida) मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप छाछ में हींग मिलाकर पीते हैं, तो इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या दूर होती ही है, साथ ही भूख भी खुलकर लगती है।

छाछ और करी पत्ता

अगर आप छाछ में करी पत्ता (Curry leaves) मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। छाछ में करी पत्ता मिलाकर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

छाछ और सौंफ

छाछ में सौंफ (Fennel Seeds) मिलाकर पीना बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि सौंफ में फाइबर और विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो कब्ज, एसिडिटी, गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now