पत्ता गोभी का जूस पीने के 6 फायदे

पत्ता गोभी का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
पत्ता गोभी का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

पत्ता गोभी की सब्जी का सेवन तो आपने किया ही होगा, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। लेकिन क्या आपने कभी पत्ता गोभी के जूस (Cabbage Juice) का सेवन किया है। पत्ता गोभी का जूस पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि पत्ता गोभी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पत्ता गोभी के जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि पत्ता गोभी में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-के, विटामिन सी, बी6, फोलेट, मैंग्नीज, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, आयरन के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं पत्ता गोभी का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

पत्ता गोभी का जूस पीने के 6 फायदे-Benefits Of Drinking Cabbage Juice In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

पत्ता गोभी का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप सर्दियों के मौसम में पत्ता गोभी के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

पत्ता गोभी के जूस का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि पत्ता गोभी विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) को बढ़ाने में मदद करता है, साथ ही आंखों से जुड़ी मोतियाबिंद जैसी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए पत्ता गोभी के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि पत्ता गोभी का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको पत्ता गोभी के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पत्ता गोभी का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए पत्ता गोभी के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि पत्ता गोभी का जूस कई ऐसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

पत्ता गोभी के जूस का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पत्ता गोभी विटामिन सी के साथ-साथ कई एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications