गुनगुने पानी और नारियल तेल से वजन होगा कम: Gungune Pani Aur Nariyal Tel Se Vajan Hoga Kam

गुनगुने पानी और नारियल तेल से वजन होगा कम, जानें इसके अन्य फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
गुनगुने पानी और नारियल तेल से वजन होगा कम, जानें इसके अन्य फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

वजन घटाने (weight loss) के लिए अक्सर लोग गुनगुने (hot water) पानी में नींबू, शहद, दालचीनी जैसी चीजों को मिक्स करके सेवन करते हैं, पर फिर भी कोई लाभ नहीं मिलता। लेकिन अगर गुनगुने पानी में नारियल तेल (coconut oil) मिक्स करके पीते हैं तो इससे वजन तेजी से कम हो सकता है। इससे स्वास्थ्य को काफी फायदे होते हैं। नियमित रूप से गुनगुने पानी में नारियल तेल को मिक्स करके पीने से आपके शरीर का वजन कम होता है। साथ ही यह इम्यून पावर को बूस्ट कर सकता है। इसके साथ ही इसके कई अन्य फायदे हो सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में।

गुनगुने पानी और नारियल तेल से वजन होगा कम, जानें इसके अन्य फायदे

वजन घटाने के लिए - अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी में नारियल तेल मिक्स करके पीते हैं तो इससे शरीर का वजन घटाया जा सकता है। दरअसल, नारियल तेल में फैटी एसिड (fatty acid) होता है, जो वजन को घटाने के लिए हेल्दी माना जाता है। हालांकि, ध्यान रखें कि नारियल तेल शुद्ध होना चाहिए।

पाचन क्रिया करे दुरुस्त - गुनगुने पानी के साथ नारियल तेल का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया बूस्ट होता है, जो पाचन क्रिया को सक्रिय करता है। इसे ब्लोटिंग, कब्ज, अपच, एसिडिटी जैसी समस्या होने की संभावना कम होती है।

कब्ज से दिलाए राहत - नारियल तेल का सेवन कब्ज की समस्याओं से राहत दिलाने में प्रभावी होता है। वहीं गर्म पानी के साथ नारियल तेल का सेवन करने से मल त्यागने में आसानी होती है। यह कब्ज से छुटकारा दिला सकता है। खासतौर पर अगर आपको बार-बार कब्ज की परेशानी हो रही है, तो इसका सेवन जरूर करें। यह कब्ज के साथ-साथ अपच, पेट में ऐंठन, डायरिया इत्यादि से छुटकारा दिला सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now