सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने के फायदे-Subah Khali Pet Dhaniya Ka Pani Pine Ke Fayde

सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारतीय रसोई में कई तरह के मासलों का इस्तेमाल किया जाता है, जो खाने में स्वाद तो बढ़ाते ही हैं। साथ ही औषधीय गुणों से भी भरपूर होते हैं। उसी में से एक मसाला धनिया (coriander) है। धनिया के बीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट धनिया के पानी (coriander water) का सेवन करते हैं, तो यह कई समस्याओं में रामबाण का काम करता है। इसके सेवन से कई बीमारियां भी दूर होती है। धनिया में विटामिन -ए, विटामिन -के, विटामिन- सी, विटामिन- ई भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। साथ ही आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम तत्व भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने के फायदे (Subah Khali Pet Dhaniya Ka Pani Pine Ke Fayde In Hindi)

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

धनिया के पानी में भरपूर मात्रा में एंटीआक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बच सकते हैं।

वजन होता है कम

धनिया का पानी वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि धनिया के पानी में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करते हैं। जिससे शरीर में फैट घटने लगता है।

पेट के लिए फायदेमंद

धनिया का पानी पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा मौजूद होती है। इसलिए अगर कोई रोजाना सुबह खाली पेट धनिया के पानी का सेवन करता है, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही कब्ज (Constipation) की शिकायत भी दूर होती है।

पीरियड्स संबंधी बीमारी में फायदेमंद

जिन महिलाओं को पीरियड्स (Periods) संबंधी समस्या हो, उनको रोजाना सुबह खाली पेट धनिया के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इससे पीरियड्स संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

शरीर के टॉक्सिन्स को निकालता है बाहर

धनिया का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि धनिया का पानी शरीर से टॉक्सिन्स (Toxins) को बाहर निकालने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

धनिया का पानी स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि धनिया में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। साथ ही स्किन हेल्दी और चमकदार भी बनती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कम

धनिया का पानी कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल को कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि धनिया औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हो, उनको सुबह खाली पेट धनिया के पानी का सेवन करना चाहिए।

शुगर रहता है कंट्रोल

धनिया का पानी डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava