खजूर शेक पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

खजूर शेक पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खजूर शेक पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

खजूर का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी खजूर शेक का सेवन किया है। खजूर शेक पीने में स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि खजूर शेक पोषक तत्वों का भंडार होता है। खजूर शेक का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि खजूर शेक कैल्शियम, आयरन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं खजूर शेक पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खजूर शेक पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Drinking Dates Milkshake In Hindi

हड्डियां होती है मजबूत

खजूर शेक का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि खजूर शेक कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

खजूर शेक एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप खजूर शेक का नाश्ते में सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

खून की कमी होती है दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको रोजाना खजूर शेक का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है। जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता और खून की कमी दूर होती है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

खजूर शेक का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि खजूर शेक फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द (Joint pain) की समस्या होने पर अगर आप खजूर शेक का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण जोड़ों में होने वाले दर्द को कम करने में सहायक होते हैं।

त्वचा रहती है स्वस्थ

खजूर शेक एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना नियमित रूप से खजूर शेक का सेवन करते हैं, तो इससे त्वचा स्वस्थ (Healthy Skin) रहती है और त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment