रोज सुबह खाली पेट पिएं सौंफ का पानी, मिलते हैं ढ़ेरों फायदे

रोज सुबह खाली पेट पिएं सौंफ का पानी, मिलते हैं ढ़ेरों फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज सुबह खाली पेट पिएं सौंफ का पानी, मिलते हैं ढ़ेरों फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सौंफ (Fennel Seeds) एक मसाला है, जिसका उपयोग खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, साथ ही कई लोग सौंफ का इस्तेमाल एक माउथ फ्रेशनर के रूप में भी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं सौंफ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। जी हां इसलिए अगर आप खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन करते हैं, तो यह पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि सौंफ में पोटेशियम, फोलेट, विटामिन सी, विटामिन बी-6, फाइबर, कैल्शियम, जिंक, मैंगनीज, विटामिन सी, आयरन, सेलेनियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं, तो आइए जानते हैं खाली पेट सौंफ का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज सुबह खाली पेट पिएं सौंफ का पानी, मिलते हैं ढ़ेरों फायदे-Benefits Of Drinking Fennel Water On An Empty Stomach Every Morning In Hindi

वजन कम करने में मददगार

यदि आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए सौंफ के पानी का खाली पेट सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, साथ ही इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए सौंफ के पानी का सेवन लाभकारी होता है। क्योंकि सौंफ का पानी फाइबर से भरपूर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।

विषाक्त पदार्थ निकलते हैं बाहर

शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने की वजह से आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। लेकिन अगर आप खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय (Heart) को स्वस्थ रखने के लिए खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सौंफ का पानी पोटेशियम और फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने में और हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए सौंफ के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सौंफ के पानी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि सौंफ का पानी विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

खाली पेट सौंफ का पानी पीने से पाचन (Digestion) संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज, गैस, सूजन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava