इन फलों का जूस पीने से दूर होती है कई बीमारियां-In Falo Ka Juice Pine Se Dur Hoti Hai Kai Bimariya

इन फलों का जूस पीने से दूर होती है कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
इन फलों का जूस पीने से दूर होती है कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों (Fruits) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सभी फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं फलों के साथ-साथ फलों के जूस (Fruits Juice) का सेवन भी स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां अगर आप नियमित रूप से इन फलों के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है। फलों के जूस का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, साथ ही पेट संबंधी बीमारी में भी फलों के जूस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं फलों के जूस का सेवन करने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

इन फलों का जूस पीने से दूर होती है कई बीमारियां

तरबूज का जूस

गर्मी के मौसम में तरबूज के जूस (Watermelon Juice) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तरबूज पोषक तत्वों से भरपूर होता है, साथ ही तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है, इसलिए गर्मी के मौसम में तरबूज के जूस का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की शिकायत नहीं होती है और शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। साथ ही पेट संबंधी बीमारियां भी दूर होती है।

अनार का जूस

अनार के जूस (Pomegranate juice) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार के जूस में आयरन, विटामिन ए, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए रोजाना एक गिलास अनार के जूस का सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है, साथ ही अनार के जूस का सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां भी दूर होती है।

संतरे का जूस

संतरे के जूस (Orange Juice) का सेवन करने से स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचता है। क्योंकि संतरे का जूस पोषक तत्वों का भंडार होता है, संतरे के जूस में विटामिन-सी, ए, फाइबर, पोटेशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। इसलिए इसके जूस का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, साथ ही अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हो, तो वह भी कम होता है।

मौसंबी का जूस

गर्मी के मौसम में मौसंबी के जूस (Mosambi juice) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मौसंबी की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसके जूस का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है, साथ ही मौसंबी के जूस का सेवन करने से वजन भी कम होता है, और किडनी को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद करता है।

कीवी का जूस

कीवी के जूस (Kiwi Juice) का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचता है। क्योंकि कीवी फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, कीवी के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, साथ ही कीवी का जूस हार्ट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कीवी का जूस पीने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।