सर्दियों में लहसुन की चाय पीने के 6 फायदे

सर्दियों में लहसुन की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में लहसुन की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में लहसुन का सेवन सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है। क्योंकि लहसुन की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को अंदर से गर्माहट पहुंचाता है। साथ ही लहसुन औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी सर्दियों के मौसम में लहसुन की चाय (Garlic Tea) का सेवन किया है। सर्दियों के मौसम में लहसुन की चाय का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों में लहसुन की चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि लहसुन में सिलेनियम, विटामिन सी, पोटेशियम, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, राइबोफ्लेविन जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में लहसुन की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में लहसुन की चाय पीने के 6 फायदे-Benefits Of Drinking Garlic Tea In Winter

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए लहसुन की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि लहसुन की चाय एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको लहसुन की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि लहसुन की चाय का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

लहसुन की चाय एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुणों से भरपूर होती है। इसलिए अगर आप लहसुन की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

लहसुन की चाय का सेवन पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है। क्योंकि इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, साथ ही पाचन तंत्र (Digestion) भी मजबूत होता है। जिससे पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

सर्दी-खांसी में फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम (Cold) और खांसी (Cough) की समस्या एक आम समस्या होती है, लेकिन सर्दी-जुकाम और खांसी की शिकायत होने पर अगर आप लहसुन की चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बायोटिक गुण सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए खाली पेट लहसुन की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि खाली पेट इस चाय का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। साथ ही इसके सेवन से स्किन पर ग्लो भी आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications