गिलोय और हल्दी का पानी पीने के 5 फायदे

गिलोय और हल्दी का पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गिलोय और हल्दी का पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गिलोय और हल्दी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती है। वैसे तो गिलोय और हल्दी का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गिलोय और हल्दी के पानी का सेवन किया है। गिलोय और हल्दी के पानी का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। गिलोय और हल्दी के पानी का सेवन करने से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं गिलोय और हल्दी का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गिलोय और हल्दी का पानी पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Giloy And Turmeric Water In Hindi

गिलोय में औषधीय गुण- गिलोय आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, कैल्शियम, जिंक, मैगनीज के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है।

हल्दी में औषधीय गुण- हल्दी एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी वायरल, एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है।

गिलोय और हल्दी के फायदे

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप गिलोय और हल्दी के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

सूजन को करे कम

अगर आप सूजन (Inflammation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको गिलोय और हल्दी के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि गिलोय और हल्दी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको गिलोय और हल्दी के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप गिलोय और हल्दी के पानी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप गिलोय और हल्दी के पानी का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस ड्रिंक का सेवन करने से खून साफ होता है, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now