गिलोय जूस पीने के फायदे- Giloy Juice peene ke fayde

गिलोय जूस पीने के फायदे(फोटो:onlymyhealth)
गिलोय जूस पीने के फायदे(फोटो:onlymyhealth)

गिलोय एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जिसे कोरोना काल में लोगों ने खूब इस्तेमाल किया है। गिलोय इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करती है। कोरोनावायरस महामारी के दौरान ये देखने को मिला है कि जिसकी इम्यूनिटी मजबूत है उसे इस संक्रमण का खतरा कम रहता है। ऐसे में लोगों ने गिलोय के जूस का खूब सेवन किया। गिलोय के जूस को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गिलोय की पत्त‍ियों में कैल्शि‍यम, प्रोटीन, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसके तनों में स्टार्च भी भरपूर मात्रा में होता है। गिलोय का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों में किया जाता है। इसके जूस के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको गिलोय जूस पीने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

गिलोय का जूस पीने के फायदे- Giloy Juice Peene Ke Fayde in Hindi

इम्यूनिटी ( For Immunity)

गिलोय का जूस नियमित रूप से पीने से इम्यूनिटी ( For Immunity) को मजबूत बनाया जा सकता है। गिलोय में पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। मजबूत इम्यूनिटी ( For Immunity) शरीर को कई वारयल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है।

पाचन (For Digestion)

गिलोय का इस्तेमाल पाचन (For Digestion) में सुधार और आंत संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार साबित होता है। रोजाना गिलोय के साथ आंवला जूस का सेवन करने से पाचन शक्ति को मजबूत बनाया जा सकता है।

डायबिटीज (Diabetes)

डायबिटीज (Diabetes)आज के समय में एक आम और गंभीर बीमारी के रूप में सामने आया है। गिलोय के जूस को डायबिटीज में काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप टाइप 2 डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं तो गिलोय के जूस का सेवन करें।

मोटापा (Weight loss)

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो ऐसे में गिलोय का सेवन करें, इसके एक चम्मच जूस में एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह पीने से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।