अदरक और प्याज का रस पीने से मिलते हैं कई फायदे

अदरक और प्याज का रस पीने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अदरक और प्याज का रस पीने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अदरक का उपयोग एक मसाले के तौर पर किया जाता है, तो वहीं प्याज का उपयोग ज्यादातर लोग सलाद के रूप में करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अदरक और प्याज के रस का सेवन किया है। अदरक और प्याज के रस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। अदरक और प्याज के रस का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही इस मिश्रण के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि अदरक और प्याज दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। अदरक में विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज के साथ-साथ एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, तो वहीं प्याज विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन ई, सोडियम, पोटेशियम, लोहा और फाइबर जैसे गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि अदरक और प्याज का रस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अदरक और प्याज का रस पीने से मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Drinking Ginger And Onion Juice In Hindi

आंखों के लिए फायदेमंद

अदरक और प्याज के रस का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहायक होते हैं।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप अदरक और प्याज के रस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिंस इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए अदरक और प्याज के रस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और एसिडिटी, गैस, अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

खून की कमी होती है दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो अदरक और प्याज का रस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है। साथ ही इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) भी बेहतर रहता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

प्याज और अदरक के रस का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे पिंपल्स, दाग धब्बों जैसी त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। साथ ही त्वचा स्वस्थ रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment