कुलथी की दाल का पानी पीने के 7 फायदे

कुलथी की दाल का पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
कुलथी की दाल का पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

कुलथी की दाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कुलथी की दाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है। लेकिन अगर आप कुलथी की दाल का पानी पीते हैं, तो सेहत को और भी ज्यादा लाभ पहुंचाता है। कुलथी की दाल का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही कुलथी की दाल का पानी पीने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि कुलथी की दाल में भरपूर मात्रा में फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कुलथी की दाल का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

कुलथी की दाल का पानी पीने के 7 फायदे-Benefits Of Drinking Kulthi Water In Hindi

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने पर हार्ट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक तक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कुलथी की दाल के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपको कुलथी की दाल के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, साथ ही इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए कुलथी की दाल के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि कुलथी की दाल फाइबर से भरपूर होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

कुलथी की दाल के पानी का सेवन स्किन (Skin) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि कुलथी की दाल एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन स्किन हेल्दी भी रहती है।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर कुलथी की दाल के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है। जो पाचन क्रिया में सुधार करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्या दूर होती है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर कुलथी की दाल के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि कुलथी की दाल आयरन से भरपूर होती है, जो हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

लिकोरिया में फायदेमंद

लिकोरिया (सफेद पानी) (Leucorrhoea) की समस्या होने पर कुलथी की दाल के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि कुलथी की दाल में मौजूद तत्व व्हाइट डिस्चार्ज को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications