गर्मी के मौसम में हम ऐसी चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाए, ऐसे में सबसे सही विकल्प लस्सी (lassi) है। क्योंकि लस्सी शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। गर्मी के मौसम में लस्सी का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की शिकायत नहीं होती है। साथ ही लस्सी का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि लस्सी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लस्सी में पोटैशियम, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और फॉस्फोरस जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में लस्सी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
गर्मी में लस्सी पीने के फायदे (Garmi Me Lassi Pine Ke Fayde In Hindi)
फूड पाइजनिंग की नहीं होती है शिकायत
गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को फूड पाइजनिंग (food poisoning) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप गर्मी के मौसम में रोजाना लस्सी का सेवन करते हैं, तो इससे छुटकारा पा सकते हैं। क्योंकि लस्सी में प्रोबायोटिक गुण पाये जाते है, जो कि एक अच्छा बैक्टीरिया होता है।
पाचन तंत्र होता है मजबूत
लस्सी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लस्सी का सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।
हड्डियां होती है मजबूत
लस्सी का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती हैं। क्योंकि लस्सी में कैल्शियम पाया जाता है और कैल्शियम हड्डियों की मजबूत के लिए बहुत जरूरी होता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत
लस्सी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि लस्सी में लैक्टिक एसिड और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आप कई तरह की बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं।
डिहाइड्रेशन की शिकायत होती है दूर
गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन (dehydration) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप गर्मी के मौसम में रोजाना लस्सी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।
एसिडिटी की समस्या होती है दूर
गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को एसिडिटी (Acidity) और अपच (Indigestion) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप लस्सी का सेवन करते हैं, तो इससे समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। क्योंकि लस्सी की तासीर ठंडी होती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
लस्सी में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो स्किन (Skin) के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। इसलिए अगर आप रोजाना लस्सी का सेवन करते हैं, तो इससे त्वचा पर निखार आता है। साथ ही दाग धब्बे, पिंपल्स और झुर्रियों की शिकायत से छुटकारा मिलता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
