रोज पिएं नींबू पानी, मिलेंगे कई फायदे

रोज पिएं नींबू पानी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज पिएं नींबू पानी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

नींबू पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नींबू औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गर्मियों के मौसम में नींबू पानी का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है, पाचन तंत्र को मजबूत रखने में मदद म‍िलती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही रोजाना एक गिलास नींबू पानी का सेवन कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। क्योंकि नींबू पानी में विटामिन सी, कार्ब्स, प्रोटीन, फॉस्‍फोरस, सोड‍ियम, पोटैश‍ियम, मैग्नीशियम, व‍िटाम‍िन ई, फोलेट के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज पिएं नींबू पानी, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Lemon Water Daily In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप रोजाना एक गिलास नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना एक गिलास नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस ड्रिंक के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

उल्टी-मतली की समस्या होती है दूर

उल्‍टी और मतली यानी जी म‍िचलाने जैसे लक्षणों को कम करने के लिए नींबू पानी का सेवन फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप नींबू के रस में शहद मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे उल्टी, मतली की समस्या दूर होती है।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए नींबू पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि नींबू पानी में मौजूद तत्व एसिडिटी, गैस, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं, साथ ही इसके सेवन से पाचन में सुधार होता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

नींबू पानी एक बेहतरीन डिटॉक्स (Detox) ड्रिंक है, इसलिए अगर आप नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

नींबू पानी विटामिन सी और विटामिन ई जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। नींबू पानी का नियमित सेवन करने से पिंपल्स, दाग धब्बों जैसी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार भी आता है।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

नींबू पानी का सेवन हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि नींबू विटामिन सी और पोटेशियम का अच्छा सोर्स होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।